Agra News: खुद को हवलदार बताकर नेवी में भर्ती के नाम पर की 12 लाख की ठगी,पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

WhatsApp Image 2021-03-17 at 6.47.15 PM
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा 
जालसाज ने खुद को हवलदार बताकर बाह के जरार के दो भाईयों की नेवी में भर्ती कराने के नाम पर 12 लाख की ठगी कर ली। ठगी में शामिल 6 सदस्यीय गिरोह ने दोनों भाईयों को जाली नियुक्ति पत्र भी थमा दिया था। असलियत सामने आने पर रुपये मांगे तो मारपीट कर जान से मारने तक की धमकी दे डाली। बाह पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जालसाजों के खिलाफ धोखाधडी का केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कागारोल आगरा के मुक्खा गांव के रहने वाले पवन पुत्र सुरेश सिंह ने खुद को हवलदार बताकर नेवी में भर्ती कराने के लिये जरार के सगे भाई मनीष और देवांशू को अपने झाँसे में ले लिया।अपना आईकार्ड और नेवी की ड्रेस में फोटो दिखाकर पवन और उसके दोस्त राम ने दोनों की 12 लाख में भर्ती कराने की बात कही। 8 अप्रैल 2019 को पवन,रामू और सूरजपुरा राजस्थान के कृष्णवीर सिंह ने 4 लाख रुपये नगद ले लिये और 8 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करा लिये। इसके बाद 7 जुलाई को नियुक्ति पत्र भेजकर 10 नवम्बर को चिल्का ट्रेनिंग सेंटर पर रिपोर्ट करने को कहा। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि जहाँ उनको ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है वहाँ इन नामों की कोई नियुक्ति नहीं हुई है उनके साथ ठगी हुई है।

WhatsApp Image 2021 03 17 at 6.47.15 PM WhatsApp Image 2021 03 17 at 6.47.56 PM

यह पता चलते ही उनके होश उड़ गए।दोनों पीड़ित युवक अपने परिजनों के साथ मुक्खा गांव पहुंचे तो घर पर पवन उसके पिता सुरेश, मां सुनीता, दोस्त रामू,जगवीर ने रुपये वापस मांगने पर गाली गलौज करते हुए लात घूंसों से मारपीट कर भगा दिया और जान से मारने की धमकी दे डाली। मनीष की तहरीर पर बाह पुलिस ने पवन,रामू,कृष्णवीर, सुनीता,सुरेश,जगवीर के खिलाफ धारा 420, 467,468,471,120बी, 323,504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।वहीं दो अभियुक्त पवन कुमार पुत्र सुरेश कुमार और करतार सिंह पुत्र वीरी सिंह दोनों निवासी गढ़मुक्खा आगरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा बाकी अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

You may have missed