Azamgarh News: गंवना होने के एक दिन पहले विधवा पत्नी पऊंची पति के घर

Azamgarh News: Widowed wife reaches her husband's house a day before she is lost
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़। मेहनाजपुर में बुधवार की शाम पेड़ से लटककर जान देने वाले रणजीत के परिवार में सबसे बड़ा दुख यह रहा कि 12 मार्च को उसका गवना होना था। दोनों पक्षों द्वारा गवना की पूरी तैयारी कर ली गई थी। उसकी मौत की खबर सुनने के बाद रणजीत की पत्नी भी एक दिन पहले ही पति के घर आ गई। वह रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी।
बता दें कि क्षेत्र के ग्राम मऊ परासिन निवासी रणजीत चैहान (25) पुत्र जोखू चैहान का शव गांव के सिवान में बबूल के पेड़ से रस्सी के सहारे बुधवार की शाम साढ़े छह बजे लटकता पाया गया। मृतक के पिता जोखू चैहान ने बताया कि रणजीत घर से सरसों की फसल काटने के लिए गया था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ सामने नहीं आया। रणजीत की शादी जून 2020 में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली निवासी महेंद्र चैहान की पुत्री पूजा से हुई थी। आठ माह बाद 12 मार्च को गवना होना था। घटना की जानकारी पर मृतक की पत्नी पूजा अपने पिता महेंद्र चैहान के साथ जीयनपुर से मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊपरासिन स्थित ससुराल में 11 मार्च को ही आ गई। पूजा एवं मृतक की मां सुरसती का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बेसुध हो जा रही थीं। घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। गांव के लोग आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बता रहे हैं

You may have missed