Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ न्यूज: शराब सेल्समैन को पहले खेत में दौडा कर गला घोटा इसके बाद मारी गोली

जनवाद टाइम्स 9 March 2021
IMG-20210309-WA0018
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के शाहगढ़-मुबारकपुर मार्ग पर नीबी गांव के समीप बदमाशांे ने युवक की खेत में दौड़ा कर हत्या कर दी। मृतक थाना के बम्हौर (लक्षीनपुरा) गांव निवासी अंगद यादव (32) पुत्र कपिलदेव यादव सिधारी थाना क्षेत्र एक देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन के रूप में करता था। उक्त दुकान बैठौली गांव निवासी रामबचन यादव की है। सोमवार की रात लगभग 10 बजे अंगद यादव दुकान बंद कर सिधारी से बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकला था। आशंका है कि शाहगढ़-मुबारकपुर मार्ग पर पहुंचा तभी हमलावरों ने पीछा कर लिया। सड़क से 50 मीटर दूर गेहूं के खेत में ले जाकर हमलावरों ने पहले गमछा से गला घोट कर मारने का प्रयास किया, बाद में गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। अंगद की बाइक मुख्य मार्ग पर ही गिरी पड़ी रही।
मंगलवार की सुबह गेहूं के खेत में रक्त रंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर खून लगा हेलमेट भी मिला। मुबारकपुर थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना के बाद हड़कंप मच गया और भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई। सपा से जुड़े वरिष्ठ नेता भी मौके पर व थाने पर पहुंच गए। अंगद यादव के पिता कपिलदेव यादव को हत्या के मुकदमे में कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा हुई है। वह लगभग 3-4 वर्ष पूर्व जमानत पर छूटकर बाहर आए थे ।अंगद का चचेरे भाई गांव के प्रधानी चुनाव लड़ रहा। अंगद की हत्या क्यों की गई इस संबंध में पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है। अंगद तीन भाई एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़: एक ही चिता पर की गयी पति-पत्नी की अंत्येष्टि।
Next: आजमगढ़ न्यूज: पूर्व सांसद उमाकांत यादव के बेटे रवि कांत यादव ने पुलिस महकमे पर पर लगाए गंभीर आरोप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.