Etawah News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न थानों पर छात्राओं को बनाया गया 1 दिन का थानेदार

१०२
Share News

संवाददाता गुलशन कुमार

आज दिनांक 08.03.2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन नारी शक्ति के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में जनपद इटावा के विभिन्न थानों पर महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए गए कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्राओं को 1 दिन का थानेदार बनाया गया जिनके द्वारा थानों पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित करते हुए एवं थानों पर होने वाले क्रियाकलापों एवं महिला संबंधी रोकथाम हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं महिला हेल्पलाइन 10 90, यूपी 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, हेल्पलाइन 1076 आदि की जानकारी की गई इसके साथ ही प्रभारी थानेदारों द्वारा थानों का निरीक्षण कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं साफ सफाई हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए।

Trending News