Agra News: बटेश्वर में कृषि मंत्री ने तीन दिवसीय कृषि मेले का फीता काटकर किया शुभारंभ

Agra News: In Bateshwar, the Agriculture Minister inaugurated the three-day agricultural fair by cutting lace.
Share News

सुशील चंद्रा : आगरा के बटेश्वर में आज प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा सरकार की योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी देने के लिए तीन दिवसीय कृषि मेले का उद्घाटन किया। तहसील क्षेत्र के तीर्थ बटेश्वर में आज कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय कृषि मेले में विभिन्न जिलों के कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ भी बटेश्वर में शिरकत कर रहे हैं।

Agra News: In Bateshwar, the Agriculture Minister inaugurated the three-day agricultural fair by cutting lace.

अगले 3 दिनों तक चलने वाले इस मेले में किसानों की समस्याओं के निस्तारण और उनकी आमदनी को कैसे बढ़ाएं इस पर मंथन होगा।साथ ही मेले में उन्नत किस्म के बीज,खाद, पेस्टिसाइड और आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी है। कृषि यंत्रों की खरीद करने पर किसानों को 50% तक की छूट भी दी जा रही है। कृषि मंत्री ने किसान मेले में एक जनसभा को भी संबोधित किया उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। मेले में भ्रमण के दौरान सूर्य प्रताप शाही ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ ही अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। वहीं कृषि मेले में हुई जनसभा को पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह भदावर व विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने भी संबोधित किया।

इस दौरान उनके साथ जोनल डायरेक्टर कृषि विभाग , जिला कृषि अधिकारी डॉ राम प्रवेश वर्मा, उप जिलाधिकारी अब्दुल बासित, मंडल अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, रविंद्र भदौरिया, आदि लोग मौजूद रहे।

You may have missed