मेरठ न्यूज: अवैध गांजे सहित अभियुक्त गिरफ्तार।

Meerut News: Accused arrested with illegal cannabis.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानसार अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष जी के कुशल मार्गदर्शन में थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा संस्कृति मण्डप के पास से अभियुक्त गणों आलम पुत्र मोहम्मद आशु निवासी आवास विकास कालौनी थाना कोतवाली हापुड। व शारूख पुत्र रफीक निवासी मकान नंबर 1624 पुरानी चुंगी देहलीगेट थाना कोतवाली जनपद हापुड को गिरफ्तार कर अभियुक्तगणों के कब्जे से 02 किलो 240 ग्राम गांजा बरामद किया गया । अभियुक्तगणों के विरूद्व थाना कंकरखेड़ा पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।
थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष जी अपने क्षेत्र में टीम बनाकर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष अभियान चला रहे हैं। अभियान का मुख्य कारण क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति गैर कानूनी तरीके से गांजे का धंधा करने में सफल नहीं हो सके। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

Trending News