Agra News:- लम्बे अरसे बाद खुले स्कूल,स्कूल पहुँचकर बच्चों ने जताई खुशी,दोस्तों से मिलने को दिखे बेताब।

Agra News: After a long time, the open school, after reaching the school, the children expressed happiness, eager to see friends.
Share News

सुशील चंद्रा
प्रदेश सरकार के स्कूल खोलने के आदेश के बाद आज बाह के एन डी जैन पब्लिक स्कूल को भी कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के शिक्षण कार्य के लिए विधिवत खोल दिया गया। हालांकि पहले दिन कुछ कम ही संख्या में बच्चे विद्यालय में पहुंचे लेकिन जो बच्चे विद्यालय में आए थे उनमें बहुत ही उमंग और खुशी की लहर दिखाई दी।बच्चे अपने साथियों से मिलने को बेताब दिखे कक्षा 5 की निशा वर्मा ने बताया की लॉकडाउन के बाद आज वह विद्यालय में पढ़ने के लिए आई तो उसे अपने पुराने सहपाठियों के साथ खेलने, बात करने और पढ़ने का मौका मिला जिससे उसे बहुत खुशी मिली है उसने बताया कि घर पर बहुत बोरियत होती थी और अपने साथियों से मिलने की इच्छा होती थी लेकिन अब विद्यालय खुलने से वह बहुत खुश है।वही कक्षा 1 की मिस्ट्री ने बताया कि उसने विद्यालय में आकर बहुत एंजॉय किया और बहुत मस्ती की उसने कहा की विद्यालय बंद होने पर उसे अपने सहपाठियों और टीचरों की बहुत याद आती थी लेकिन आज विद्यालय आने पर उसे बहुत अच्छा लग रहा है। इससे पहले सुबह बच्चों के विद्यालय पहुंचने से पहले विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत कक्षाओं को पूर्ण रूप से सैनिटाइजर कराया और प्रत्येक कमरे के बाहर हाथ धोने के लिए और सैनिटाइजर करने के लिए विशेष इंतजाम किए। साथ ही बच्चों को सोशल डिस्टेंस के साथ शिक्षण कार्य कराया गया विद्यालय में प्रवेश से पहले आने वाले बच्चों का डिजिटल थर्मामीटर से तापमान चेक किया गया और उन्हें सैनिटाइज कराया गया। जिन बच्चों के पास मास्क नहीं थे उन बच्चों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से मास्क उपलब्ध कराए गए। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा विद्यालय आने वाले बच्चों को मिष्ठान खिलाकर विद्यालय में एंट्री दी गई। विद्यालय के प्रबंधक सतीश चंद्र जैन ने बताया कि विद्यालय में आने वाले बच्चों के लिए कोरोना से बचाव के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं साथ ही बच्चों को कोविड गाइडलाइन के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है। साथ ही बच्चों को समझाया जा रहा है कि कोई भी बच्चा किसी दूसरे बच्चे से कोई सामान आदान-प्रदान नहीं करेगा और अपना लंच बॉक्स भी किसी के साथ शेयर नहीं करेगा। बच्चों को सोशल डिस्टेंस के साथ बैठना होगा विद्यालय में कैंटीन से कोई भी खाने पीने का सामान उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।बच्चे खाने पीने का सामान अपने घर से ही लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि पहले दिन विद्यालय में लगभग 80% छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए हैं और विद्यालय में बच्चों को बिठाने के लिए अतिरिक्त शिक्षण कक्ष भी हैं जिससे बच्चों को बैठने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है इसी तरह कस्बा के अन्य विद्यालयों में भी आज कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे शिक्षण कार्य के लिए पहुंचे और विद्यालय में अपने साथियों से मिलने को बेताब दिखे साथ ही विद्यालय में खूब मौज मस्ती की।

You may have missed