Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkernager News: नौजवान भारत सभा के द्वारा मनाई ग‌ई, चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस ।

जनवाद टाइम्स 27 February 2021
IMG-20210227-WA0036
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के विधानसभा आलापुर क्षेत्र के निकट थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम सभा बहोरिकपुर में चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस के अवसर पर नौजवान भारत सभा ने एक सभा करके उनकी विरासत से लोगों को परिचित गया। इस मौके पर नौजवान भारत सभा के मित्रसेन ने कहा की चन्द्रशेखर आजाद एक ऐसा समाज बनाना चाहते थे जहां हर तरह का शोषण खत्म कर दिया जाए जातिगत भेदभाव- उत्पीड़न स्त्रियों का उत्पीड़न व धार्मिक झगड़ो का नामोनिशान न हो धर्म का राजनीति से पूर्ण पृथक्करण हो। आजादी के 74 साल बीत जाने के बाद भी देश की जनता शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार ,आवास आदि बेहद बुनियादी अधिकारों से वंचित है। देश के भविष्य कहे जाने वाले नौजवान रोजगार की तलाश में मारे- मारे फिर रहें हैं बेरोजगारी की मार से त्रस्त बहुत से युवा आज निराशा, अवसाद, अपराध, नशाखोरी और आत्महत्या के भंवर जाल में फंस गए हैं। स्कूल कॉलेजों,अस्पतालों,आवास, परिवहन आदि कामों अगर सरकार निवेश करें तो न केवल लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी होगी अपितु करोड़ रोजगार भी पैदा होंगे ।ऐसे समय में क्रांतिकारियों के सपनों को साकार करना बहुत ही जरूरी है ।नौजवान भारत सभा के आकाश ने कहा कि अगर हम चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों के सपनों को पूरा करना चाहते हैं तो हमें एकजुट होकर समाज में समस्याओं के लिए संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम में धर्मराज, मांधाता, राधेश्याम, अमित, रेहान, प्रेमचंद,अंतिमा, किशन, राजकुमार, कमलेश ,जयराम ,सचिन ,प्रकाश, राम उजागिर,अच्छेलाल,आरती, सहित ग्रामवासी मौजूद रहें।

Post navigation

Previous: Azamgarh News: आपरेशन कायाकल्प में परिषदीय विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के संतृप्तीकरण,
Next: Azamgarh News:  शहर से लेके ग्रामीण अंचलों तक संत शिरोमणि रविदास की मनाई गई जयंती निकाली गई झांकियां

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0005
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.