Etawah News: थाना वैदपुरा से टॉप- 10 अपराधी को 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार 

Etawah News: Top-10 criminal arrested from police station Vaidpura with 01 illegal firearms and 02 live cartridges
Share News
संवाददाता दिलीप कुमार
जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तौमर द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा टॉप- 10 अपराधी को 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 25/26.02.2021 की रात्रि को कानून व्यवस्था एवं शान्ती व्यवस्था के दृष्टिगत तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा वैदपुरा चैराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति राधास्वामी सत्संग आश्रम के पास कानपुर आगरा नई रेलवे लाइन ओवर ब्रिज के नीचे कहीं जाने की फिराक में खडा हुआ है, जिसके पास अवैध असलाह है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मुखबिर के साथ बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति खडा हुआ दिखाई दिया जिसके द्वारा पुलिस टीम को देखकर ग्राम बीलाखेड़ा की ओर भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर ग्राम बीलाखेड़ा की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर पकड लिया गया। अभियुक्त की जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस पूंछताछ मे गिरफ्तार अभियुक्त में अपना नाम पवन उर्फ बन्टी पुत्र अर्जुन सिंह निवासी नगला देवसेन, थाना वैदपुरा, इटावा बताया जो कि थाना वैदपुरा से टाॅप-10 अपराधी भी है एवं जिसके विरूध्द पुर्व से ही जनपद के विभिन्न थानों में कई अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. पवन उर्फ बन्टी पुत्र अर्जुन सिंह निवासी नगला देवसेन, थाना वैदपुरा, इटावा।
बरामदगी-
1. 01 अवैध तमंचा(315 बोर)
2. 02 अवैध जिन्दा कारतूस(315 बोर)

Trending News