Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

UP News: सरकारी नौकरी के चयन में योग्यता को लेकर SC ने सुनाया अहम आदेश

जनवाद टाइम्स 26 February 2021
UP News: SC gives important order regarding qualification in selection of government job
Share News
       

संवाददाता महेंद्र बाबु 

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए चयन योग्यता के आधार पर होना चाहिए और अधिक अंक प्राप्त करने वालों को नजर अंदाज कर कम योग्य को नियुक्त करना संविधान का उल्लंघन होगा. न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की पीठ ने यह टिप्पणी झारखंड उच्च न्यायालय का फैसला बरकरार रखते हुए की जिसमें उच्च न्यायालय ने प्रशासन द्वारा अनियमितता में सुधार पर तैयार संशोधित चयन सूची के बाद मेरिट के आधार पर 43 व्यक्तियों को पुलिस उपनिरीक्षक पद पर नियुक्ति की अनुमति दी थी.

झारखंड सरकार के गृह विभाग ने वर्ष 2008 में पुलिस उपनिरीक्षक, अटेंडेंट और कंपनी कमांडर के पद के लिए विज्ञापन जारी किया था. अंतिम प्रकाशित सूची में 382 लोगों का चयन हुआ था, लेकिन बाद में राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय समिति का गठन चयन प्रक्रिया में अनियमितता की जांच करने के लिए किया. असफल अभ्यार्थियों ने झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की. उच्च न्यायालय में याचिका लंबित रहने के दौरान मूल चयन सूची के आधार पर 42 उम्मीदवारों की नियुक्त कर दी गई.

वहीं, झारखंड पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता वाली गठित समिति की अनुशंसा के आधार तैयार संशोधित सूची के आधार पर 43 लोगों की भी नियुक्ति की गई. उच्च न्यायालय ने पाया कि 43 याचिकाकर्ता प्रशासन द्वारा चयन में की गई अनियमितता के लिए जिम्मेदार नहीं हैं और उनके खिलाफ धोखाधड़ी आदि के आरोप नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप के लिए कुछ लोगों की अर्जी खारिज कर दी जिसमें कहा गया था कि विज्ञापन से परे जाकर नियुक्त करने का अधिकार नहीं है.

Post navigation

Previous: Bihar News: महुआ के हरपुर बेलवा स्थित ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल मे शुक्रवार को बच्चों के बीच क्वीज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
Next: भारत बंद का दिख रहा मिलाजुला असर, सड़कें दिखी खाली, राजधानी में 2 बजे के बाद से बंद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260628-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर की पंचायतों में पंचायत विकास दिवस पर नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 30 हजार सीड बॉल से हरित क्रांति की पहल, जल-जीवन हरियाली अभियान को मिलेगी नई गति

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पंचायत विकास दिवस को जनआंदोलन बना रहीं जीविका दीदियाँ, नशामुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान

जनवाद टाइम्स 28 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर की पंचायतों में पंचायत विकास दिवस पर नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान
  • Bihar News: राजापाकर की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में 30 हजार सीड बॉल से हरित क्रांति की पहल, जल-जीवन हरियाली अभियान को मिलेगी नई गति
  • Bihar News : पंचायत विकास दिवस को जनआंदोलन बना रहीं जीविका दीदियाँ, नशामुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान
  • Bihar News: संकल्प 95 द्वारा सेंट जेवियर बालिका शिक्षण संस्थान का उद्घाटन, बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.