मेरठ न्यूज: थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र सहित अभियुक्त गिरफ्तार।

Meerut News: Police arrested accused with illegal weapons by Brahmapuri police station.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड़ हेतु तेजी से विशेष अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष जी के कुशल मार्गदर्शन में थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त को चैकिंग के दौरान बागपत अड्डा तिराहा से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ब्रमहपुरी पर मुकदमा अपराध संख्या 51/21 धारा 3/25 ए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः सरताज पुत्र सरफराज निवासी गली नंबर 01 ऊंचा सददीकनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ।
थाना ब्रह्मपुरी पर अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष जी अपने क्षेत्र में टीम बनाकर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष अभियान चला रहे हैं। अभियान का मुख्य कारण क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति गैर कानूनी तरीके से शस्त्र का धंधा करने में सफल नहीं हो सके। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

You may have missed