Bihar News: पातेपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र के इंमादपुर गांव मे स्थित पोखर मे स्नान के दौड़ान पोखर मे डुब कर एक युवक की मौत।

Bihar News: A young man died by drowning in a pokhar while bathing in Pokhar, located in village Immadpur of Baligaon police station area of ​​Patepur.
Share News

संवाददाता-राजेंद्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।पातेपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र के इंमादपुर गांव मे स्थित पोखर मे स्नान करने गये एक युवक की मौत गहरे पानी मे डुब जाने से हो गई।मृतक उक्त गांव का निवासी था।पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।मिली जानकारी के अनूसार गुरूवार को लगभग11बजे के आसपास इंमादपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामविलास पंडित का38वर्षीय पुत्र सुनील पंडित अपने दरबाजे के सामने स्थित पोखर मे स्नान करने के लिए गया था।स्नान करने के दौड़ान ही वह अधिक पानी मे चला गया जिससे उसकी मौत हो गई।उक्त युवक को डूबता देख पोखर मे मवेशियों को धोते लोग ने चीखना चिल्लाने शुरु किया।चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर कर पोखर के पास भाड़ी संख्या मे स्थानीय लोग जमा हो ग्ए।स्थानीय गोताखोर ने शव को निकालने का प्रयास शुरू किया डेढ घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद शव को स्थानीय गोताखोर के द्बारा पानी से बाहर निकाला गया।स्थानीय लोग शव को लेकर पातेपुर पीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने भी परिक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।घटित घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।स्थानीय मुखियां पति मनीष यादव के द्बारा मृतक के स्वजनो को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रूपये उपलब्ध कराया।स्थानीय लोगो़ के अनूसार सुनील पंडित बुधवार को ही दिल्ली से कमाकर घर लौटा था उसके दो छोटे छोटे बच्चे है।घटित घटना से जहाँ स्वजनों का रो रो कर बुरा बना हूआ है वही गांव मे भी मातमी सन्नाटा पसरा हूआ है।

You may have missed