मेरठ न्यूज: अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

Meerut News: Accused arrested with illegal weapon.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड़ हेतु तेजी से विशेष अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष जी के कुशल मार्गदर्शन में थाना इंचोली पुलिस द्वारा समसपुर तिराहा से अभियुक्त मानू पुत्र राजपाल निवासी ग्राम मवी थाना दौराला मेरठ, को गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये । थाना इंचोली पर अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष जी अपने क्षेत्र में टीम बनाकर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष अभियान चला रहे हैं। अभियान का मुख्य कारण क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति गैर कानूनी तरीके से शराब का धंधा करने में सफल नहीं हो सके। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

Trending News