Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण करने वाली यूपीडा कंपनी प्रशासन के सहयोग से किसानों की खड़ी फसल को रौंदा

जनवाद टाइम्स 21 February 2021
Azamgarh News: In collaboration with the UPDA company administration, which built Purvanchal Expressway, crushed the standing crop of farmers
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

अतरौलिया ।प्रशासन के इशारे पर सड़क निर्माण करने वाली यूपीडा कंपनी ने किसानों की खड़ी फसल को रौंदा। क्षेत्र में बन रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए क्षेत्र के अकबेलपुर मु. गोरहरपुर, हैदरपुर खास, गनपतपुर ,गदनपुर, गोरथानी आदि गांव के किसानों ने जो अपनी जमीन की रजिस्ट्री नहीं किए थे एवं बाद में प्रशासन द्वारा अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू की गई इस पर प्रशासन द्वारा किसानों को कुछ समय भी दिया गया था कि मुआवजा मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। क्षेत्र के तमाम किसान जिनको अधिग्रहण की कार्रवाई के बाद भी अब तक अधिग्रहित हो रही जमीन का मुआवजा प्राप्त नहीं हो सका फिर भी आज सुबह प्रशासन ने बर्बरता दिखाते हुए सड़क निर्माण करने वाली कंपनी से किसानों की फसल को रौदने की कार्रवाई शुरू करा दी। अपनी खड़ी फसल को बर्बाद होते देख कुछ किसान मौके पर पहुंचकर प्रशासन से इस बात का विरोध जताने लगे तो वहां पर मौजूद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के इशारे पर मौजूद पुलिस और पीएसी के जवानों ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे क्षेत्र के स्थानीय लोगों में शासन और प्रशासन के प्रति काफी गुस्सा दिखाई पड़ रहा था। किसानों का कहना था कि खेत में खड़ी सरसों एवं गेहूं की फसल लगभग एक महीने में तैयार हो जाती उसके बाद प्रशासन द्वारा जमीन अधिग्रहण कर लिया जाता तब तक हम लोगों को जमीन का मुआवजा भी मिल जाता ।जबकि प्रशासन तानाशाही रवैया अख्तियार किया हुआ है और किसानों की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। इस कार्यवाही के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह ने कुछ भी बताने से इनकार किया।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पी गुरु प्रसाद गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला, तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह सहित कई थानों की पुलिस एवं पीएसी बल के जवान भी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Azamgarh News: हरिओम महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम।
Next: Ambedkernager News: न्यू लाइट क्रिकेट क्लब नेवरी में आयोजित इंजीनियर मोहम्मद आतिफ मेमोरियल कप का फीता काट कर किया उद्घाटन।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.