AmbedkerNager News: जय मां कालिका स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फीता काट कर किया उद्घाटन

AmbedkerNager News: Jai Maa Kalika Sporting Cricket Club inaugurated by cutting lace
Share News

संवाददाता-पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम सभा नरवर पट्टी,राजेसुल्तानपुर में जय मां कालिका स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का बसपा पार्टी के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी मनोज जयसवाल ने फीता काट कर किया उद्घाटन।आपको बता दें कि टूर्नामेंट में मौजूद खिलाड़ियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बसपा पार्टी के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व नव सृजित नगर पंचायत-राजेसुल्तानपुर के चेयरमैन पद के प्रत्याशी मनोज जयसवाल ने कहा कि खेलकूद का मानव जीवन में बहुत ही महत्त्व है।क्योंकि खेल कूद से आपसी भाईचारा पैदा होता है।और इन्सान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है।इसलिए स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है।निश्चित तौर पर उसके साथ साथ गाँव के युवाओं में दबी ऐसी प्रतिभाएं होती है जो अच्छी प्रतिभा का प्रसारण कर सकतीं है लेकिन उनकों मौका नहीं मिल पाता है लेकिन गाँव में इस तरह का आयोजन करके उनकों अपनी प्रतिभा को विखेरने का अच्छा मौका मिलता है।और गांव से ही निकलकर लोग ऊंचाइयों तक पहुँचने का काम करते हैं। मैं ऐसे तमाम खिलाड़ियों के प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त करता हूँ कि मेरे साथियों गाँव से निकल करके जिला स्तर पर,प्रदेश स्तर पर,राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढे़ उनके प्रति शुभकामना व्यक्त करता हूँ।इस मौके पर संचालन करता दीपक सिंह,अमन सिंह,धनंजय सिंह,करणी सेना जिला अध्यक्ष अरविन्द सिंह उर्फ फौजी,मोहम्मद शाहिद,विनोद प्रजापति,विवेक सिंह,विपुल सिंह,रोशन,आयुष,धीरेंद्र,सचिन,गोलू ,अमितेश सिंह उर्फ जसवंत सिंह, व्यायाम शिक्षक
सहित आदि खिलाड़ी मौजूद रहें|

You may have missed