Etawah News: किसानो के उत्थान के लिये समर्पित है अंकुर कोल्ड, मंत्रोचार के साथ प्रारंम्भ हुआ भंण्डारण

Etawah News: Ankur Cold is dedicated for the upliftment of farmers, storage started with chants
Share News

आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर नगर से सटे अंकुर कोल्ड स्टोर का भण्डारण शुभारंम्भ शुक्रवार को मंत्रोचार के साथ प्रारंम्भ हो गया। कोल्ड के डायरेक्टर मनोज यादव ने किसानो को आश्वस्त करते हुये कहा कि कोल्ड हमेशा से ही किसानो के उत्थान के लिये समर्पित रहा है इस सत्र मे भी सर्वप्रथम किसानो के हितो को सर्वाेपरि रखा जायेगा। उन्होने कहा की कोविड 19 के कारण किसानो के सामने वर्तमान मे कई समस्याये है जिसके कारण किसानो की आर्थिक स्थिति वेहद कमजोर है। कोल्ड इस वार किसानो को वारदाना एवं ़ऋण आदि सुविधाओ मे सहूलियते देने का काम करेगा। उन्होने बताया कि भण्डारण की बुकिंग जो किसान अभी करा लेगे उन्हे असुविधाओ का सामना नही करना पडेगा पहले आओ पहले पाओ की नीति पर भण्डारण की बुकिंग की जायेगी। शुक्रवार सुबह सर्वप्रथम पूजन हवन आदि कार्यक्रम संम्पन्न हुये। कोल्ड मे आये सभी किसानो को जलपान एवं भोजन आदि की व्यवस्था की गयी। इस अवसर पर इंजीनियर सुवोध यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह यादव भूरे विक्रम सिंह लाल कुमार रिपुदमन सिंह यादव राजा भईया सहित सैकडो की संख्या मे किसान मौजूद रहे।

You may have missed