Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: फ्रंटलाइन वर्करों में एडीओ पंचायत वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हम सभी को कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर इस टीके को लगवाना अत्यंत महत्वपूर्ण

जनवाद टाइम्स 18 February 2021
Etawah News: ADO Panchayat Virendra Singh told the frontline workers that getting all of us to get this vaccine in view of the security from Corona is very important
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: जसवंंतनगर यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड निरोधी टीकाकरण किया गया। कुल 91 के सापेक्ष लगभग 75 लोगों को टीके लगाए गए हैं। टीकाकरण कराने वाले फ्रंटलाइन वर्करों में एडीओ पंचायत वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हम सभी को कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर इस टीके को लगवाना अत्यंत महत्वपूर्ण है इससे हम अपने साथ ही अन्य लोगों को भी कोरोना महामारी से बचा सकते हैं। विकास खंड के अन्य कर्मियों और नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने भी टीकाकरण कराने के बाद किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं बताई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि सुबह से ही निर्धारित सूची के मुताबिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपनाई गई इस दौरान मास्क सैनिटाइजर वह अन्य सुरक्षात्मक कदम उठाए गए। टीकाकरण से पहले उनके आधार कार्ड को चेक करते हुए निर्धारित सूची से मिलान किया गया इसके बाद पंजीकरण प्रक्रिया अपनाते हुए टीकाकरण किया गया। बाद में 30 मिनट तक ऑब्जरवेशन रूम में रखा गया और यह देखा गया कि किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है लेकिन कोई समस्या न दिखने पर सभी को क्रमशः 30 मिनट इंतजार के बाद जाने दिया गया।

Post navigation

Previous: Etawah News: किसान संगठनों के रेल बंद के आह्वान को लेकर प्रशासन व पुलिस काफी चौकन्ना और रेलवे स्टेशन व कस्बे के प्रमुख मार्गों पर पुलिस की गश्त तेज।
Next: Etawah News: सीआरपीएफ की भर्ती में बिहार गए युवक को डकैतों ने ट्रेन में गोली मारी।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.