Bihar News: मुजफ्फरपुर मे किसान संगठनों ने ट्रेन रोकी,जमकर किया प्रदर्शन।

Bihar News: Farmers' organizations stopped the train in Muzaffarpur, demonstrated fiercely.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
मुजफ्फरपुर-19फरवरी सरकार के 3न्ए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने गुरुवार को पूरे देश भर मे रेल चक्का जाम किया।इसी के तहत मुजफ्फरपुर मे आंदोनकारियो ने जंक्शन पर प्रदर्शन करते हूए गोरखपुर से हटिया जाने वाली मौर्ज एक्सप्रेस को रोका और ट्रेन के इंजन के पास रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की करीब एक घंटों तक ट्रेन को रोककर वामदलों और किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया।वहीं जीआरपी और आरपीएफ ने मौके पर पहुंच कर काफी समझाने और बुझाने का प्रयास किया।लेकिन काफी देर के बाद किसान संगठन माने और ट्रैक को खाली कराया गया।सैकड़ो की संख्या मे किसान संगठनों ने प्रदर्शन करते हूए सरकार निकम्मी है।आज देश का किसान सड़कों पर है।और सरकार सुनने का नाम नही ले रही है।अगर यह काला कानून वापस नही लिया जाता है तो आंदोलन जारी रहेगा।

You may have missed