Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रतापगढ़ के समग्र विकास हेतु 2 अरब 18 करोड़ 39 लाख की 165 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

जनवाद टाइम्स 7 September 2019
20190907_211522-01
Share News
       

संवाददाता गुलाबचंद गौतमजनपद प्रतापगढ़ : मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रतापगढ़ के समग्र विकास हेतु 2 अरब 18 करोड़ 39 लाख की 165 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। प्रतापगढ़ जनपद

IMG 20190907 201159

अपनी ऐतिहासिक एवं पौराणिक गतिविधियों के लिये पूरी दुनिया में जाना जाता है-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री श्रम योगी मनधन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा1051दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल का वितरण

IMG 20190907 201224

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रतापगढ़ जनपद में आज कुल 2 अरब 18 करोड़ 39 लाख की कुल 165 परियोजनाओं का दीप प्रज्जवलन कर लोकार्पण/शिलान्यास किया।

IMG 20190907 WA0068

मुख्यमंत्री जी ने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया उनमें 1 अरब 35 करोड़ 82 लाख की कुल 45 परियोजनायें सम्मिलित जिसमें लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास विकास, पशुपालन विभाग, गृह विभाग, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर, नगर विकास विभाग, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत की परियोजनायें सम्मिलित है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री जी द्वारा 82 करोड़ 57 लाख की कुल 120 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया जिनमें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग, माध्यमिक शिक्षा, मण्डी परिषद, ग्रामीण अभियन्त्रण, बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत एवं डूडा की परियोजनायें सम्मिलित है।

IMG 20190907 WA0071
प्रारम्भ में मा0 मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल राजकीय इण्टर कालेज में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू होते हुये योजनाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री जी ने एक जनपद-एक उत्पाद से सम्बन्धित आंवला प्रदर्शनी के अवलोकन के समय सराहना करते हुये कहा कि

IMG 20190907 201114

आंवला उद्योग से जनपद के बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलेगा तथा जिले का समग्र विकास होगा। इस अवसर पर उन्होने कृषि विभाग, नेडा विभाग, उद्यान, बेसिक शिक्षा, सूचना विभाग, पशुपालन, मत्स्य विभाग, कौशल विकास मिशन, पुलिस विभाग, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0, स्वास्थ्य विभाग, दुग्ध विकास, नेहरू युवा केन्द्र आदि विभागों की प्रर्दशनियों का अवलोकन किया तथा आयोजन की सराहना की। मुख्यमंत्री जी ने प्रदर्शनी में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी में हिमांशी चैरसिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय मल्हूपुर की छात्रा से रोलर द्वारा बिजली उत्पादन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और कीर्ति तिवारी छात्रा द्वारा इको फ्रेन्डली पर लगायी गयी प्रदर्शनी के सम्बन्ध जानकारी ली एवं दीक्षा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह की छात्रा से स्मार्ट क्लास के सम्बन्ध जानकारी ली। उन्होने राजकीय इण्टर कालेज में 1051 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल का वितरण कर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने राजकीय इण्टर कालेज में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रधानमंत्री

IMG 20190907 201252

आवास योजना (शहरी) मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मनधन योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि जनपद प्रतापगढ़ अपनी ऐतिहासिक एवं पौराणिक गतिविधियों के लिये पूरी दुनिया में जाना जाता है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत 60 हजार से अधिक लाभार्थियों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराकर एक कीर्तिमान स्थापित किया गया इसके लिये उन्होनंें तत्कालीन ग्राम्य विकास विभाग मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह की सराहना की। उन्होने कहा कि प्रतापगढ़ में मेडिकल कालेज की स्थापना से जिले के युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिये बाहर जाना नही पड़ेगा और उन्हें अच्छी शिक्षा जनपद में ही प्राप्त होगी। उन्होने समय से मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य पूर्ण कर संचालन की अपेक्षा की। उन्होने कहा कि वर्ष 2016 तक जहां प्रदेश में मात्र 12 मेडिकल कालेज थे वर्तमान में नये 15 मेडिकल कालेज खोले जा रहे है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत जनपद के 247423 लघु एवं सीमान्त कृषकों को लाभान्वित किया गया है। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत 115509 परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी ने जम्मू कश्मीर से धारा-370 को हटाकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। इससे देश में आतंकवाद और अलगाववादी ताकते कमजोर होंगी और देश समृद्धि के रास्ते पर निरन्तर आगे बढ़ेगा। उन्होने महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 3 तलाक को समाप्त कर और स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत हर घर को शौचालय देकर नारी गरिमा को सम्बल प्रदान किया।
अपरान्ह में पुलिस लाइन हेलीपैड पर मुख्यमंत्री जी के पहुॅचते ही वहां उनका स्वागत कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’, जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी, जल शक्ति विभाग मंत्री महेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
आज के इस समारोह में मंच पर उपस्थित होने वालों में ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास विभाग मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी, जल शक्ति विभाग मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता, सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर, विधायक रानीगंज धीरज ओझा, विधायक विश्वनाथगंज डा0 आर0के वर्मा, ए0डी0जी0 जोन सुजीत कुमार पाण्डेय, मण्डलायुक्त प्रयागराज डा0 आशीष कुमार गोयल, डी0आई0जी0 के0पी0 सिंह, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश त्रिपाठी, स्वामीनाथ शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश नारायण मिश्र, अवधेश मिश्र, के0के0 सिंह, जिला महामंत्री अशोक मिश्र, राजेश सिंह, राय साहब सिंह, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गिरीश पाण्डेय सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति विशेष रही। कार्यक्रम का संचालन प्रयागराज की प्रसिद्ध उद्घोषिका डा0 रंजना त्रिपाठी ने किया जबकि सभी के प्रति आभार भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने किया।

Post navigation

Previous: थाना बासोंनी आगरा के खरग पुरा गांव में समय से पहले गुरुजी स्कूल बंद करके भागे, बच्चे करते रहे इंतजार
Next: मुड़िया पुरा बाह के प्राथमिक विद्यालय में मिडडे काखाना बनबाने लेकर आपस मे हुई तना तनी ,स्कूल में हंगामा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0020
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0021
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास
  • Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.