Agra News: चंम्बल नदी में मगरमच्छ का शव मिलने से वनकर्मियों में मचा हड़कंप।

IMG-20210211-WA0030
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
आगरा के पिनाहट क्षेत्र में चंम्बल नदी में मध्यप्रदेश सीमा पर उसैत घाट पर 9 फ़ीट लम्बे मगरमच्छ का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया।बाह के रेंजर आर के सिंह और अम्बाह के रेंजर संतोष शर्मा ने उसैत घाट पर पहुँचकर जाँच पड़ताल की।विदित हो कि चंम्बल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेंचुरी क्षेत्र घोषित किया गया है। चंम्बल नदी में पिछले कुछ सालों में घड़ियाल और मगरमच्छ का कुनबा बढ़ा है।

Agra News: There was a stir among forest workers due to the body of a crocodile in the Chambal river. ,,

मगरमच्छ की मौत पर बाह के रेंजर आर के सिंह ने बताया कि मगरमच्छ के शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।प्रदेश सरकार द्वारा चंम्बल नदी में घड़ियाल और मगरमच्छ का संरक्षण किया जा रहा है लेकिन नदी में 9 फ़ीट लंबे मगरमच्छ का शव मिलने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है और उनके द्वारा तत्काल मामले पर संज्ञान लिया गया है।

You may have missed