संवादाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट के आदेशानसार अवैध रूप से सट्टे की खाई बाड़ी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष लालकुर्ती जी के कुशल मार्गदर्शन में थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा बूचडी रोड टावर के पास से अभियुक्त दीपक पुत्र रवि कुमार निवासी मकान नंबर 296 घोसी मौहल्ला थाना लालकुर्ती मेरठ को सट्टे की खाईबाडी करते पकडा। जिसके कब्जे से सट्टे का पर्चा, पैन्सिल, गत्ता व 1050 रुपये नगद बरामद हुए। अभियुक्त के विरूद्ध थाना लालकुर्ती पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में लालकुर्ती थाना क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा लगाने वाले, चोरी करने वाले व अन्य असामाजिक तत्वों को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु विशेष ध्यान दिया जा रहा है।