Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Azamgarh News: किसानों की लड़ाई लड़ने वाले नेता फूलचंद यादव को चक्का जाम की रणनीति बनाते हुए पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Breaking News

Azamgarh News: किसानों की लड़ाई लड़ने वाले नेता फूलचंद यादव को चक्का जाम की रणनीति बनाते हुए पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 6 February 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फूलचंद यादव को किसान चक्का जाम की रणनीति बनाते हुए उनके घर से पुलिस ने रोका ।रोकने के उपरांत उनको अतरौलिया थाने पर लाया गया । फूलचंद यादव को थाने ले जाने की सूचना पाकर काफी संख्या में किसान तथा उनके समर्थक थाने पर पहुंच गए तथा उनके साथ थाने पर ही बैठे रहे। उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला के पहुंचने पर फूलचंद यादव ने महामहिम राज्यपाल के नाम से संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन उन्हें सौंपा जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। फूलचंद यादव  की मांग थी  कि किसान विरोधी कानून सरकार वापस ले, किसान आंदोलन में मृत किसानों को शहीद का दर्जा एवं 25 लाख परिवार को दिया जाए, स्वामीनाथन कमेटी को पूरी तरह से लागू किया जाए, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द किया जाए, गन्ना घटतौली एवं धान खरीद में बिचौलियों को समाप्त कर किसानों को राहत दी जाए, सिकंदरपुर ,नरियांव मार्ग को तुरंत मरम्मत किया जाए, टोल प्लाजा पर स्थानीय किसानों एवं नागरिकों से टोल टैक्स न लिया जाए, आवारा पशुओं से किसानों को तुरंत राहत दिलाने हेतु उचित प्रबंध कराया जाए, चीनी मिल पर दबाव बनाकर किसानों का गन्ना सूखा होने का बहाना बनाकर खरीद करने से सरकार बच रही जिसको रोका जाए, डीजल पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लिए जाएं, रसोई गैस के दाम प्रति सिलेंडर ₹200 कम किए जाएं, आंदोलन में शामिल किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, जेल में बंद किसानों को तुरंत रिहा किया जाए,। आइए सुनाते हैं कि फूलचंद यादव ने क्या कुछ कहा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: नेहरू युवा केंद्र के द्वारा कैच द रैन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
Next: Karnatak News: युवक जो पढ़ने के लिए विदेश गया था, एक अंतरिक्ष इंजीनियर बन के वापस आया

 

राशिफल

You may have missed

बेतिया में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक करते सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
  • Bihar News
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • West Champaran

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Ram Lakhan Singh Yadav 106th Birth Anniversary Program Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d