Etawah News: अवैध शस्त्र के साथ लोगों में भय पैदा करने के उद्देश्य से अपने फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित किया गया गिरफ्तार।

FB_IMG_1612602204161
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा तथा क्षेत्राधिकारी जसवन्तनगर के निर्देशन में थाना पछांयगांव पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ अपने फोटोज को सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों को डराने व लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। कल दिनांक 05.02.2021 को इटावा पुलिस की सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान ज्ञात हुआ कि जाॅनी यादव नाम के व्यक्ति द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर अवैध शस्त्रों के साथ अपने फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये थे जिनसे आम जन में दहशत का माहौल बन रहा था तथा अधिक जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति द्वारा अवैध शस्त्रों के साथ फोटोज के माध्यम से लोगों को डराया भी जा रहा है।

उक्त व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी संकलित करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति थाना पछांयगांव क्षेत्र का रहने वाला है तथा प्रकरण के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष पछांयगांव को निर्देशित किया गया था।

जिसके सम्बन्ध में थाना पछांयगांव पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते आज दिनांक 06.02.2021 को अभियुक्त को आगरा रोड स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा तथा 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए तथा अभियुक्त द्वारा बताया गया उसके द्वारा फोटोज में भी इसी तमंचे का प्रयोग किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.जाॅनी यादव उर्फ मनीष कुमार पुत्र सियाराम यादव नि0 ग्राम बहादुरपुर थाना पछांयगांव इटावा।

You may have missed