मेरठ न्यूज: दो अभियुक्तों को जेल भेजा।

PicsArt_02-05-09.13.53
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान थानाध्यक्ष जी के कुशल मार्गदर्शन में थाना पुलिस द्वारा गस्त के दौरान गिरफ्तार किया। दोनो अभियुक्तों पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 17/21 वह मुकदमा अपराध संख्या 24/21 में नामित अभियुक्त सरताज पुत्र दिमाग व अशरफ पुत्र अनवर निवासी ग्राम खजूरी थाना परीक्षितगढ़ मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार थाना क्षेत्र में टीम बनाकर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने हेतु तेजी से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराधियों की गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस मुकदमे में पंजीकृत वांछित व फरार चल रहे अपराधियों के विरूद्ध भी विशेष अभियान चला रही है। किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा।

You may have missed