Ambedkernager News: बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मे पासबुक छापने की मशीन खराब ग्राहकों को दिक्कतों का सामना ।

IMG-20210201-WA0030
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक देवरिया बाजार मेंआये दिन बराबर पासबुक छापने की मशीन काफी दिनों से खराब है जिससे ग्राहकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । आपको बाता दें कि देवरिया बाजार स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में लगी हुई पासबुक छापने की मशीन महीनों से खराब पड़ी हुई है जिससे उपभोक्ताओं को अपने पासबुक की कॉपी जमा और निकासी की जानकारी नहीं मिल पा रही है । पासबुक छापने की मशीन के लिए प्रतिदिन पासबुक छापने के लिए दर्जनों लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है परंतु मशीन खराब होने के कारण बैरंग वापस होना पड़ता है उपभोक्ता रूद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पासबुक में जमा और निकासी की एंट्री ना होने से काफी दिक्कतें होती हैं ।महीनों से खराब पड़ी मशीन को बनवाने के लिए संबंधित कर्मचारी इस समस्या के निदान की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं में रोष है ।

You may have missed