Bihar News: चेहराकला भारतीय जनता पार्टी की चेहराकला प्रखंड कमेटी की सराय अफजल स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के परिसर मे कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हूई।

IMG-20210130-WA0022
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।चेहराकला-जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार कुशवाहा तथा संचालन महामंत्री जयंत पासवान ने की।बैठक को संबोधित करते हूए प्रखंड अध्यक्ष कुशवाहा ने प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय प्रक्षिक्षण वर्ग एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि मनाने पर विशेष चर्चा कर आगामी कार्यो के बारे मे एवं केन्द्र तथा राज्य सरकार द्बारा चलाये जा रहे जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही कोरोना बचाब वैक्सीन के बारे मे विपक्ष द्बारा चलाये जा रहे अफवाह को खत्म करने का निर्देश दिया।जबकि डाँ हरेकृष्ण ठाकुर ने अपने सम्बोधन मे पार्टी के अनुशासन एवं मजबूती के बारे मे चर्चा की।प्रखंड मंत्री पंकज केशरी, अभिषेक मिश्रा, अरविंद जायसवाल, अवधेश भगत,उषा देवी, मुरारी निराला, निलम देवी, नूतन देवी, पुधम देवी जमादार राय,राजेश पासवान रामलगन महतो,सहित सभी शक्ति केन्द्र प्रमुख एवं अन्य लोग शामिल हूए।

 

You may have missed