मेरठ न्यूज: वारंटी व अवैध छुरी सहित अभियुक्त गिरफ्तार

IMG_20210121_190347
Share News

संवादाता मनीष गुप्ता : मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानसार मेरठ जिले में जगह जगह थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती से अभियान चलाया। थानाध्यक्ष पल्लवपुरम जी के कुशल नेतृत्व में थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त शैलेश कुमार पुत्र मामराज सिंह निवासी ग्राम सोफीपुर थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ को वाद संख्या 18067 /19 मुकदमा अपराध संख्या 983 /12 धारा 323 335 506 457 आईपीसी चलानी थाना दौराला जनपद मेरठ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

IMG 20210121 190347

थाना पल्लवपुरम पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक कारवाई नियमानुसार की गई। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा। सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ पुलिस द्वारा अवैध छुरी सहित अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के परिपेक्ष्य में अभियुक्त मोटा पुत्र पप्पू उर्फ लगंडा निवासी 60 फुटा रोड समर गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ को थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः- मोटा पुत्र पप्पू उर्फ लगंडा निवासी 60 फुटा रोड समर गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ। आपराधिक इतिहास –

IMG 20210121 190358

मु0अ0सं0 15/21 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना लालकुर्ती जनपद मेरठ। घटना का संक्षिप्त विवरण जब पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति /वाहन की चैकिंग करती हुई शास्त्री की मुर्ती पैठ बाजार पहुंची तो मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोटा उपरोक्त को एक नाजायाज छुरे के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्य

1-उ0नि0 श्री गोपाल चौहान
2-का0 मनेन्द्र सिहं
बरामदगीः-
1-एक छुरी बरामद होना।

You may have missed