Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: न्यूज चैनल की एंकर के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले व्यक्ति गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स 13 January 2021
IMG-20210113-WA0050
Share News
       

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में समय 04.25 बजे राष्ट्रीय सहारा न्यूज चैनल की एंकर चारूल शर्मा नोएडा से वापस मेरठ आते समय बिना नम्बर की स्कूटी सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका पीछा करने व अभद्र व्यवहार करने के सम्बन्ध में DGP उत्तर प्रदेश,UP POLICE एवं मेरठ पुलिस को ट्विट करके अपने द्वारा मोबाइल से खींची गई उन संदिग्ध व्यक्तियो की फोटो अपलोड की गई थी । जिसमें बिना नम्बर की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को दिखाया गया था । चारूल शर्मा द्वारा किए गये उक्त ट्विट के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर जनपद पुलिस को निर्देशित किया गया एवं उक्त संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो एवं पीछा करने की जगहों के CCTV फुटेज लेकर सिर्फ चेहरों के आधार पर आस-पास के को सभी थानाध्क्षों के व्हाटएस ग्रुप पर भेजकर उनकी पहचान करा ली गई । उक्त संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी शाहबाज पुत्र मेहराजुद्दीन निवासी दरियागंज प्रहलाद नगर थाना कोतवाली मेरठ हाल निवासी जैदी सोसायटी थाना नौचंदी मेरठ 2. वासिक पुत्र अब्दुल कदीर निवासी दरियागंज प्रहलाद नगर थाना कोतवाली मेरठ रूप में हुई जो सूर्य पैलेस में मोबाईल की दुकान पर काम करते है । कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को बिना नम्बर की स्कूटी (जिसका नम्बर UP15 CM 9217) सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । मेरठ पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करके केवल फोटो के आधार पर उपरोक्त मनचलों को गिरफ्तार करने पर राष्ट्रीय सहारा चैनल की एंकर चारूल शर्मा द्वारा रिट्विट करके जनपद पुलिस को बधाई दी गई तथा मेरठ पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की गई ।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: लूट की मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: Bihar News: तेज रफ्तार बोलोरो ने दो बाइको मे मारी टक्कर, घटना मे चार लोग जख्मी, तीन हाजीपुर सदर रेफर।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.