Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: राजकीय इंटर कॉलेज में नारी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक में महिला सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण पर जोर।

जनवाद टाइम्स 12 January 2021
IMG-20210112-WA0040
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा।जसवंंतनगर बलरई थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति के अंतर्गत बलरई थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बीवामऊ गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में नारी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक में महिला सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण पर जोर दिया।
थानाध्यक्ष ब्रिजेन्द्र सिंह ने कहा कि छात्राओं को स्कूल में पढ़ने के साथ साथ अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखना चाहिए। महिलाएं अपनी किसी भी समस्या के लिए सीधे तौर पर उनसे संपर्क कर सकती हैं। लडकियां अपनी शक्ति को कमतर कदापि न आंके। नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर उपनिरीक्षक सुमेश चन्द्र के साथ महिला कांस्टेबल कान्ति, करुणा, अंकिता और निधि ने कहा कि महिलाओं का सम्मान उनकी सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने बताया वह किस तरह से अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। किसी भी प्रकार की घटना पर किस तरह सूचना दर्ज करा कर पुलिस की मदद ले सकती हैं। उन्होंने लड़कियों को सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में महिलाओं को पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध इमरजेंसी सेवा डायल 112, 1092, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, 181, 1076, 108, 102 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी और कहा कि महिलाएं अपनी सुरक्षा से संबंधित इन नंबरों पर कभी भी अपनी कंप्लेंट दर्ज करा सकती हैं जिनकी गोपनीयता रखी जाएगी। और जो महिलाएं इन नंबरों पर कंप्लेंट दर्ज न करा सकें वो महिलाएं थाना परिसर में बनी महिला हेल्प डेस्क पर लिखित में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उनकी शिकायत के निस्तारण के लिए पुलिस व महिला हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी गोपनीयता रखते हुए पूरी मदद करेंगे। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के अलावा निवर्तमान प्रधान राम कुमार पाल के साथ ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

Post navigation

Previous: Etawah New: बाइक सबार को ट्रोला ने रौंदा, बुरी तरह घायल।
Next: Etawah News: क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने बीती शाम कस्बे में रुट मार्च किया ।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.