Etawah New: बाइक सबार को ट्रोला ने रौंदा, बुरी तरह घायल।

IMG-20210112-WA0032
Share News

आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मॉडल तहसील के सामने जसवंतनगर की तरफ से जा रहे एक बाइक सबार को इटावा की ओर से आ रहे ट्रोला ने रौंद डाला जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर उसको गंभीर हालत में सैफई पीजीआई इलाज़ के लिये भेज दिया

विवरण के अनुसार मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे अपाचे बाइक पर सबार अभिषेक राजपूत उम्र 25 बर्ष पुत्र स्व० कैलाश राजपूत निवासी नगरिया मूंज जो पूर्व माध्यमिक विद्यालय वीवमऊ में चपरासी के पद पर तैनात था तथा वर्तमान में बीआरसी जसवंतनगर में सम्बद्ध चल रहा था वही से वह ग्राम कैस्त के आगे कचौरा मोड़ ओर मुड़ा तभी इटावा की ओर से आ रहे ट्रोला ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह ट्रोला के नीचे फस गया आसपास के ग्रामीण दौड़े दौड़े घटनास्थल पर पहुचे ओर उन्होंने ट्रोला में जैक लगाकर उसे बाहर निकाला ओर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी मोके पर पहुचे चौकी इंचार्ज राजेन्द्र सिंह ने उसे तुरंत एम्बुलेंस से सैफई पीजीआइ कर लियर रवाना किया।

You may have missed