Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मनुष्य स्वयं अपने भाग्य का निर्माता है – स्वामी विवेकानंद

जनवाद टाइम्स 12 January 2021
Man is the creator of his own destiny - Swami Vivekananda
Share News
       

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर की व्यायाम शिक्षिका सोनिया मैडम ने स्वामी विेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में इस समय ज्यादा युवा वर्ग है हम सभी युवा वर्ग को बताना चाहती हूं कि हर युवा वर्ग को स्वामी विवकानन्द जी के विचारों को आत्म सात करना चाहिए।हर साल स्वामी जी का जन्म दिन राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाया जाता है।

Man is the creator of his own destiny - Swami Vivekananda

1984 में भारत सरकार ने से राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया और 1985 से यह दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। आधुनिक भारत के निर्माता तथा पूरी दुनिया में असाधारण प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले और भारत का नाम विश्व शिखर पर लाने वाले स्वामी विवेकानंद की याद में राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। विवेकानंद एक महान इंसान थे जो हमेशा देश की ऐतिहासिक परम्परा बनाए रखने तथा नेतृत्व करने के लिए युवा शक्ति पर विश्वास करते थे।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 1863 में कोलकाता में हुआ। इनका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था और उनके गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस थे इनसे ही इन्होंने शिक्षा ली और पूरे विश्व में अपने गुरु के विचार को प्रचारित एवं प्रसारित किया । स्वामी विवेकानंद ने अपने भाषण में भारत, हिंदू धर्म के विचारों को दुनिया के सामने रखा था। अपने जीवन काल में उन्होंने दुनिया के कई देशों का भ्रमण किया तथा दुनिया में योग और वेदांत को प्रचारित किया । उन्होने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया। 1897 में उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की उनके द्वारा स्थापित किए गए रामकृष्ण मिशन को आज पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह एक भारतीय सामाजिक संगठन है जिससे कर्मयोग के सिद्धांत, धार्मिक अध्ययन, तथा आध्यात्मिकता को पूरी दुनिया में फैलाया जाता है। 11 सितंबर 1893 में जब अमेरिका के संसद में स्वामी विवेकानंद ने अपने भाषण में “अमेरिका के भाइयों और बहनों” के संबोधन से किया तो पूरे 2 मिनट तक आर्ट इंस्टीट्यूट आफ शिकागो में तालियां बजती रही यह दिन हमेशा हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया ।स्वामी विवेकानंद जी ने अपने जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण उत्कृष्ट सराहनीय कार्य किए 1 मई 1897 में कोलकाता में रामकृष्ण मिशन 9 दिसंबर 1898 में गंगा नदी के किनारे रामकृष्ण मठ की स्थापना किया। स्वामी विवेकानंद के विचारों को हम अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए उन्होंने कहा था ।
व्यक्ति को तब तक मेहनत करते रहना चाहिए जब तक वह अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाता अगर कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी लगन तथा मेहनत करेगा तो कामयाबी अवश्य मिलेगी ।
शिक्षा द्वारा मनुष्य में मानव प्रेम, समाज सेवा, विश्व चेतना, तथा विश्व बंधुत्व के गुणों का विकास होता है। उठो और जागो और तब तक तब तक मत रुको जब तक तुम अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं करते ।
इन विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर हम अपना जीवन सार्थक बना सकते हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News: लूट/चोर गिरोह के 02 अभियुक्तों को लूटे गये लैपटॉप व अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया
Next: Bihar News : जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बिदुपुर प्रखंड मे गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-13 at 6.59.36 PM
  • Bihar

Bihar News : जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सुनीं 30 मामलों की शिकायतें, कई का मौके पर निपटारा

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-13 at 6.58.46 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर समारोह, संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-13 at 6.57.13 PM
  • Bihar

Bihar News : पशु बांझपन शिविर का आयोजन, 137 पशुओं का हुआ उपचार व दवा वितरण

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-13 at 6.55.05 PM
  • Breaking News

Bihar News : जनगणना 2027 को लेकर राजापाकर में प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

जनवाद टाइम्स इटावा 13 April 2026

Latest News

  • Bihar News : जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सुनीं 30 मामलों की शिकायतें, कई का मौके पर निपटारा
  • Bihar News : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर समारोह, संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि
  • Bihar News : पशु बांझपन शिविर का आयोजन, 137 पशुओं का हुआ उपचार व दवा वितरण
  • Bihar News : जनगणना 2027 को लेकर राजापाकर में प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
  • Etawah News: प्रशिक्षण पूर्ण कर रंजीत सिंह चौहान बने एनसीसी लेफ्टिनेंट, महाविद्यालय में हर्ष का माहौल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.