Vaishali News: जंगली सूअर व.नीलगाय के आतंक से किसान परेशान, फसलो को कर रहे है नूकसान।

Vaishali News: Farmers are troubled by the terror of wild boar and nilgai;
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
मशरक(सारण)मशरक के क्ई गांवो मे जंगली सूअर व नीलगाय के आतंक से किसान परेशान है।नीलगाय रात्रि मे किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।खेतो मे लगाए ग्ए फसलो को बर्बाद होता देख किसान रतजगा करने को मजबूर हो रहे है।आलम यह है कि नीलगाय व जंगली सूअर किसानों के लिए आतंक बन चुके है।नीलगाय फसलो को रौद कर उन्हें बर्बाद कर आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है।यही नही अब ये हिसक होकर किसानों पर अतिक्रमण कर उनकी जान भी लेने की कोशिश कर रही है।वही जंगली सूअर के हमले से आए दिन लोग जख्मी हो रहे है।ये किसानों पर हमला भी कर रही है।प्रखंड के चान्दबरवां, कवलपुरवा,एकावना,बाबु के छपिया, अरना,बारोपुर,बड़वाघाट, बनसोही, देवरिया, बेनछपरा,सपही,बंगरा समेत क्ई गावो के किसान नीलगाय व जंगली सूअर के आतंक से परेशान हो रहे हो।इससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ ही वे दहशत मे भी है।लेकिन राशि भी कम और प्रतिक्रिया भी इतनी जटिल है कि मुआवजा नही मिल पाता।किसान शैलेंद्र सिह,मनोज सिह रणविजय सिह,जटाशंकर सिह आदि ने कहा कि सरकार को इसका स्थाई समाधान तलाशना चाहिए।

You may have missed