Etawah News: माननीय राज्यसभा सांसद गीता शाक्य जी ने असहाय, गरीबो को वितरित किए कंबल।

IMG-20210106-WA0025
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इयावा कस्बा बसरेहर में माननीय राज्यसभा सांसद जी श्रीमती गीता शाक्य ने गरीब, असहाय लोगों को कंबल वितरित किए एवं नरेंद्र मोदी जी एवं योगी जी की सरकार की योजना के बारे में लोगों को विस्तार से बताया ,

बसरेहर में किल्ली रोड पर स्थित सब्जी बाजार में बंटी जाटव, रॉकी जाटव, विमलेश शाक्य व सौरभ शाक्य के संयोजन में आयोजित हुए कार्यक्रम में सांसद महोदया जी ने 4000 से अधिक लोगों को कंबल वितरित किए।
सांसद महोदया जी का कस्बा बसरेहर में प्रथम आगमन पर पर फूल-मालाओं व प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने की कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष विरला शाक्य,भाजपा नेता विवेक शाक्य ‘गुड्डू’,जबर सिंह शाक्य, रोहित शाक्य व स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से मुकेश जाटव,दीपक सैनी,चन्दन शुक्ला,ओमजी दुबे,ढपले महाराज,अभिषेक जाटव,शिवा शाक्य,करन जाटव,अनीश जाटव,दीपक शाक्य,अनीश जाटव,मुकेश पतरे,पुष्पेंद्र जाटव,राहुल खिलौना आदि लोग उपस्थित रहे।

You may have missed