Etawah News: अभियुक्त को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार ।

20201229_081039
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: अपराध एवं अपराधियो के विरूध्द वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना चौबिया पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित किया गया गिरफ्तार ।

दिनांक 28.12.20 को थाना चौबिया पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु थाना चौबिया क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी, इसी क्रम में पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति चौपुला पुल पर संदिग्ध प्रतीत हो रहा है जिसके पास अवैध असलहा भी है । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चौपुला पुल पर पहुंचा गया तो पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसको पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल का प्रयोग कर घेरकर केशोपुर रोड से पकड लिया गया । जिसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुये । पुलिस टीमं द्वारा उक्त व्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो उसने अपना नाम सुनील उर्फ मोटा पुत्र मेहताब सिंह निवासी डुडहा बनी हरदू थाना चौबिया बताया गया । पुलिस टीम द्वारा तंमचा के प्रपत्र मांगे गये तो वह प्रपत्र दिखाने में असमर्थ रहा ।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुनील उर्फ मोटा पुत्र मेहताब सिंह निवासी डुडहा बनी हरदू थाना चौबिया ।

 

You may have missed