मेरठ न्यूज: शराब माफिया गिरफ्तार

Meerut News: Alcohol mafia arrested
Share News

मनीष गुप्ता : मेरठ शहर में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर के आदेशानसार क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन मे थाना टीपी नगर पुलिस मेरठ द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 27/12/2020 को चेकिंग के दौरान थाना टीपी नगर मेरठ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त – राजेंद्र पुत्र रामकिशन निवासी चंद्रलोक साबुन गोदाम थाना टीपी नगर मेरठ को गैर प्रांत की शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।

Meerut News: Alcohol mafia arrested

जिसके कब्जे से 94 पव्वा अवैध शराब रेस-7 हरियाणा मारका बरामद हुआ जिस संबंध में थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 790/2020 धारा 63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना पुलिस ने यह भी बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में शराब माफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जायेगा। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए सजा दी जायगी।

You may have missed