मेरठ न्यूज: सफाई कर्मचारियों ने लगाया जाम

Meerut News: Safai Karamcharis jammed
Share News

संवाददाता मेरठ । शहर में आज दिनांक 22 दिसंबर को सफाई कर्मचारियों ने बच्चा पार्क चौराहे पर सुबह जाम लगा दिया। जाम लगा कर कर्मचारियों ने अपना गुस्सा निकाला। कारण पता किया तो उन्होंने बताया की नगर आयुक्त का कहना है कि सुबह 06 बजे से ड्यूटी पर आना है। और कुछ लोगो की सेवा खत्म हो गई है। यह भी कहा।

Meerut News: Safai Karamcharis jammed

नौकरी जाने की खबर मिलते ही एक महिला कर्मचारी को दिल का दौरा पड़ गया। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने महिला को आईसीयू में भर्ती किया। बच्चा पार्क पर जाम लग जाने की वजह से शहर में मुख्य रास्तों पर जाम लग गया। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त के खिलाफ काफी नारे लगाए। और मांग की कि नगर आयुक्त को मौके पर बुलाया जाए।

You may have missed