Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ गारमेंट्स दुकान में भीषण आग से 3 दुकान खाक, 15 लाख का नुकसान

जनवाद टाइम्स 20 December 2020
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता : आजमगढ़ के मुबारकपुर कस्बा के सब्जी मंडी में स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में रविवार को लगी भीषण आग से दुकान जलकर पूरी तरह खाक हो गई और उसकी चपेट में आकर दो अन्य दुकान भी जल गई।

Azamgarh Garments shop burns 3 shops due to fire

इस अग्निकांड में पंद्रह लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पड़ोसी दुकानदारों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके पर घंटों अफरातफरी की स्थिति बनी रही। विवरण के मुताबिक सब्जी मंडी अशरफिया मार्केट के सामने अजीज अख्तर पुत्र शकील अख्तर, निवासी मोहल्ला पुरानीबस्ती की दो कपड़े की दुकान, नूरपुर बुतात निवासी गुलाब चंद पुत्र विजय चंद की गिफ्ट आइटम व चाय ब्रेड की दुकान थी। रविवार की सुबह लगभग 6 बजे अज्ञात कारणों से अजीज अख्तर की गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई और आग ने जल्दी ही भीषण रूप ले लिया और देखते ही देखते बगल की अन्य दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी अपने सिपाहियों के साथ व विद्युत विभाग, नगर पालिका और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकानें पूरी तरह जल चुकीं थी। इसमें अजीज अख्तर का लगभग दस लाख और गुलाब चंद का करीब दो लाख का नुकसान बताया जा रहा है। मौके पर पहुंच कर राजस्व विभाग ने नुकसान का आकलन किया। अग्नि पीड़ितों द्वारा थाने में घटना से संबंधित तहरीर दे दी गई है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा की संयुक्त पैरामेडिकल, फार्मेसी व नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 2020-21 का कार्यक्रम जारी।A

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.