Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अधिकारियो एवं कर्मचारियों को भाज पाइयो के हित में काम करने की दी नसीहत।

जनवाद टाइम्स 20 December 2020
IMG-20201219-WA0019
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार
इटावा: अधिकारियों कर्मचारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं की बात सुननी पड़ेगी और उनके जायज व जनहित के काम करने पड़ेंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा जसवंतनगर प्रभारी बनकर आए पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे ने मंडी समिति के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। श्री दोहरे ने आगे पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार हर क्षेत्र में और हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है तथा प्रदेश में विकास के कार्य हो रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में जिन 82 सीटों पर भाजपा चुनाव नहीं जीत सकी थी उन पर विशेष रुप से प्रभारी बनाकर विभिन्न पार्टी नेताओं को भेजा जा रहा है। इस सीट पर भी भाजपा नहीं जीती थी इस कारण उन्हें यहां का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि यहां का भाजपा कार्यकर्ता अब कमजोर नहीं रहेगा तथा जो अधिकारी अभी तक भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं सुन रहे थे उनको अब जनहित की बातों को सुनना पड़ेगा और जो अधिकारी विपक्षी पार्टियों के प्रभाव में आकर भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं सुनेंगे या भ्रष्टाचार में लिप्त रहेंगे तो उनको बख्शा नहीं जायेगा। श्री दोहरे ने कहा कि अब उन्हें इसी क्षेत्र में रहकर पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है और वे यह काम पूरी इमानदारी से करेंगे। उनके साथ जसवंतनगर विकासखंड के पंचायत चुनाव प्रभारी मुकेश यादव मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, लज्जा राम प्रजापति, अजय बिंदु यादव, सुरेश गुप्ता, विवेक शाक्य, अनिल राजपूत, सौरव शाक्य, बलवंत तोमर, उमेश शाक्य, पंकज शाक्य, शशिकांत चौधरी, श्रेयस मिश्रा, सुरेंद्र संखवार आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: दो व्यक्तियों को चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार 
Next: Etawah News: सपा के वरिष्ठ नेता श्री बच्चीलाल यादव जी का निधन।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.