Vaishali News : नारायणी नदी में स्नान करने आई महिला को डुबते महिला को स्थानीय लोगो ने बचाया

नारायणी नदी मे स्नान करने आई महिला को डुबते महिला को स्थानीय लोगो ने बचाया
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार : हाजीपुर वैशाली।लालगंज-नारायणी नदी मे स्नान करने आई महिला का पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी मे चली गयी।हालांकि इस दौरान नदी किनारे खड़े लोगो ने महिला को डुबते देखा और नदी मे छलांग लगाकर महिला की जान बचाई।घटना लालगंज के बसंता जहानाबाद घाट की है।

नारायणी नदी मे स्नान करने आई महिला को डुबते महिला को स्थानीय लोगो ने बचाया

जहां एक महिला नारायणी नदी मे स्नान करने पहंची।इस दौरान उसका पैर फिसल गई और वह गहरे पानी मे जाने के कारण डुबने लगी।घाट किनारे खड़े विपिन कुमार,तुलसी रामनाथ साह,संकेत कुमार,अमित कुमार,प्रकाश कुमार,राजकुमार साह समेत क्इ लोगो ने उस महिला को डुबते देखा।जिसके बाद जहानाबाद निवासी राजकुमार साह नदी मे कुदकर डुब रही महिला को नदी से निकाला।जिसके बाद उसके कपड़े का फोटो खीचकर व्हाट्सएप पर डाला।व्हाट्सएप ग्रुप मे कपड़े का फोटो देखकर महिला की पहचान लौतन गाँव निवासी मनोज कुमार की पत्नी अनिता कुमारी के रूप मे हू्ई।जिसके बाद महिला के ग्रामीण नवीन कुमार पहुंचे और उनके परिजन को सूचना दिया।जिसके बाद उनके परिजन आकर महिला को घर ले ग्ए।

 

You may have missed