मेरठ न्यूज: अवैध रूप से चरस रखने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Meerut News: Accused of possessing illegal charas
Share News

संवाददाता मनीष गुप्ता : मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार साहनी जी व अन्य अधिकारियों व क्षेत्राधिकारी जी के आदेशानुसार थाना पुलिस ने विशेष रूप से अपराधियों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया। सख्त रूप से चलाए गए अभियान के तहत थाना पुलिस ने सफलता हासिल की।

Meerut News: Accused of possessing illegal charas

थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा अभियुक्त मुशीर उर्फ मुंशी पुत्र मोहमद अहमद निवासी गोदाम वाली मस्जिद मकबरा अबू थाना रेलवे रोड मेरठ के कब्जे से 242 ग्राम चरस नाजायज बरामद हुई।

जिसके खिलाफ थाना लालकुर्ती मेरठ पर मुकदमा अपराध संख्या 830/20 धारा 8/20 एनडीपीसी एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। थाना पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए। और भी अपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष जी ने यह भी बताया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed