Vaishali News: मशरक थाना परिसर मे जनता दरबार का आयोजन किया गया।

IMG-20201212-WA0018
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

मशरक(सारण)मशि थाना परिसर मे कोरोना काल के बाद जिलाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन के आदेशानुसार पहली बार शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।थाना परिसर मे अंचलाधिकारी ललित कुमार सिह के नेतृत्व मे जनता दरबार लगाया गया।इस मौके पर थानाध्यक्ष रत्नेश. कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।जमीन से संबंधित शिकायत को लेकर क्ई लोगो ने अंचलाधिकारी से मिलते हूए जमीन पर हो रहे समस्याओं के बारे मे आवेदन दिया।कोरोना काल के बाद पहली बार भूमि संबंधी विवाद के निपटारे के लिए लगे जनता दरबार से ग्रामीण इलाकों मे जमीन विवाद के निपटारे की आस जगी।आपको बता दे कि कोरोना काल मे थाना क्षेत्र मे जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के मामले मे जबरदस्त बढोतरी दर्ज की गई थी।वहीं कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जनता दरबि पर रोक लगा दी गई थी।शनिवार की जनता दरबार मे चार मामले जमीनी विवाद के आए।

You may have missed