Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Politics
  • Education
  • Jobs
  • Business
  • Crime
  • Sports
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Etawah News: मामूली विवाद को लेकर युवक की हत्या करने वाले अभियुक्त को आलाकत्ल ईट सहित गिरफ्तार किया गया
  • Breaking News

Etawah News: मामूली विवाद को लेकर युवक की हत्या करने वाले अभियुक्त को आलाकत्ल ईट सहित गिरफ्तार किया गया

जनवाद टाइम्स 12 December 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
20201212_164918

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रंम एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मामूली विवाद को लेकर युवक की हत्या करने वाले अभियुक्त को आलाकत्ल ईट सहित गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 10.12.2020 को थाना बकेवर पर वादिया सुनीता देवी (मृतक की पत्नी) पत्नी स्व0 आनन्द कुमार उर्फ बबलू निवासी किदवई नगर थाना बकेवर द्वारा सूचना दी गयी कि वह कल दिनांक 09.12.2020 को अपनी मौसी की लडकी की शादी में ग्राम सुनवर्षा आए हुए थे । रात्रि 10 बजे खाना खाने के बाद मैने अपने पति को सुनवर्षा निवासी श्यामपाल पुत्र ब्राह्मानन्द के साथ बातचीत करते समय बाहर जाते हुए देखा था। मेरे द्वारा काफी समय होने के बाद रात्रि 12.30 बजे अपने पति को फोन मिलाया गया तो उनका नम्बर बन्द आ रहा था । फिर सुबह दिनांक 10.12.2020 को मुझे सूचना मिली की श्यामपाल के मकान के पास एक शव मिला है जिसके पास एक मोटरसाइकिल भी खडी है मेरे द्वारा वहॉ पहुच कर देखा गया तो वह शव मेरे पति आनन्द पाल का था तथा मुझे शक है कि मेरे पति की हत्या श्यामपाल द्वारा की गयी है । वादिया की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना बकेवर पर मु0अ0स0 623/2020 धारा 302 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त हत्या की घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर से पुलिस टीम का गठन किया गया इसी क्रम में आज दिनांक 12.12.2020 को थाना बकेवर पुलिस टीम द्वारा सुनवर्षा ओवरब्रिज के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हुआ जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए सुनवर्षा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से नाम-पता पूछा गया तो उसने अपना नाम श्यामपाल पुत्र ब्रह्रानन्द निवासी सुनवर्षा बताया जो कि दिनांक 09/10.12.2020 की रात्रि में हुयी युवक की हत्या का आरोपी था

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा युवक की हत्या के संबंध में बताया कि दिनांक 09.12.2020 को ग्राम सुनवर्षा निवासी माया देवी की पुत्री की शादी थी जिसमें बारात चढत के समय मेरे तथा मृतक आनन्द के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसमे मुझे अपनी बेइज्जती महसूस हुयी । इसी बात का बदला लेने हेतु मेरे द्वारा योजना बनाकर अपने घर पर आनन्द को पहले शराब पिलायी गयी उसके बाद आनन्द अत्यधिक नशे में हो गया था जब मेरे द्वारा उसके सिर पर ईट से कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गयी फिर उसके शव को सडक किनारे ड़ालकर में वहॉ से भाग गया था । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल ईट को घर के पास वरसम के खेत से बरामद किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. श्यामपाल पुत्र ब्राह्मानन्द निवासी ग्राम सुनवर्षा थाना बकेवर जनपद इटावा ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Ambedkarnagar News: शुभ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद माननीय त्रिभुवन दत्त ।
Next: Vaishali News: दो बाइको की सीधी टक्कर मे तीन युवक घायल,दो को किया गया रेफर।

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d