Etawah News: एसएसपी इटावा द्वारा महिला हेल्प डेस्क, बाल उद्यान तथा महिला थाना नवनिर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया गया

FB_IMG_1607181452133
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया

इटावा: मिशन शक्ति अभियान के तहत माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा प्रदेश के समस्त थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस क्रम में जनपद इटावा के भी सभी 21 थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है तथा जिन्हे विशेष रूप से संचालित करने हेतु अलग से कार्यलाय/कक्ष सभी थानों पर बनाये जा रहे है जिसका निर्माण कार्य सभी थानों पर वर्तमान में प्रचलित है। इसी क्रम में जनपद इटावा में पुलिस लाइन स्थित महिला थाने की नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क, बाल उद्यान तथा महिला थाना व महिला थाना परिसर में हुई नवनिर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्यों का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा आज सायं 06.00 बजे किया गया।

Etawah News: Women's Help Desk, Children's Park and Women's Police Station Navnirman and renovation work inaugurated by SSP Etawah

महिला हेल्प डेस्क को हाईटेक बनाने हेतु जनपद मुख्यालय की ओर से सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर कम्पयूटर व अन्य उपकरण भी दिये जा रहे है जिससे जनपद मुख्यालय स्तर से उनके कार्य की माॅनिटरिंग की जा सके तथा महिला हेल्प डेस्क कक्ष में सुव्यवस्थित तथा अच्छी क्वालिटी के फर्नीचर की व्यवस्था भी की गयी है। महिला हेल्प डेस्क हेतु सभी थानों पर पृथक रूप से महिला आरक्षियों की नियुक्ति की गयी है जो कि 24 घण्टे महिलाओं की समस्याओं को सुनने व उनके त्वरित निस्तारण हेतु उपलब्ध रहेगी। जिससे महिला को किसी प्रकार की समस्या होने पर बिना किसी हिचकिचाहट के थाने पहुंचकर अपनी समस्या के सम्बन्ध में महिला पुलिस कर्मी को बता सकें।

Etawah News: Women's Help Desk, Children's Park and Women's Police Station Navnirman and renovation work inaugurated by SSP Etawah

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा इस मुहिम को चलाकर जनपद वासियों को एक ऐसा माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है जिससे कोई भी पीडित थाने पर आने में संकोच न करें। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा महिला थाना, महिला थाना परिसर, पुलिस अस्पताल तथा बच्चा पार्क के जीर्णोद्धार तथा सौदर्यीकरण करने का कार्य किया गया है।

Trending News