Meerut News: प्रशासन के आदेशानुसार थाना पुलिस ने चलाया सख़्ती चैकिंग अभियान।

IMG-20201205-WA0037
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में आज प्रशासन के आदेशानुसार जिले में जगह जगह सख़्ती के साथ कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए। आज जिले में चैकिंग अभियान चलाया। इसी के चलते थाना रेलवे रोड एसओ श्री इन्द्र पाल जी के नेतृत्व में केसर गंज चौकी पर चौकी इंचार्ज श्री प्रमोद कुमार जी ने पूरे पुलिस बल के साथ अपराधिक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सख़्ती के साथ चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने हेल्मेट, बीमा, प्रदूषण आदि दस्तावेज चैक किए। और यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सख़्ती के चालान भी काटे। चौकी इंचार्ज जी ने बताया की यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालो के विरूद्ध सख़्ती से कारवाई की जायगी। नियम तोड़ने वालो को बख्शा नहीं जाएगा।

Trending News