Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: लॉयन सफारी खोलने की उल्टी गिनती, नये वर्ष में शेरों का दीदार

जनवाद टाइम्स 5 December 2020
IMG-20201205-WA0003
Share News
       

संवाददाता महेंद्र बाबू
इटावा: सफारी पार्क में लॉयन सफारी को खोला जा रहा है इसकी उल्टी गिनती शुरु हो गई है। नये वर्ष में पर्यटक सफारी में शेरों का दीदार कर सकेंगे। हालांकि पहले इसे अक्टूबर में ही खोला जाना था लेकिन कोरोना के चलते इसमें देर हो गई अब पर्यटकों के लिए लॉयन सफारी नये वर्ष का तोहफा होगा। पहले चरण में यहां आने वाले पर्यटकों को पांच शेरों के दीदार कराए जाएंगे।
खास बात यह है कि लॉयन सफारी तो इटावा सफारी पार्क के मुख्य आकर्षणों में शामिल है लेकिन इसे अभी तक पर्यटकों के लिए खोला नही गया है। पर्यटकों को शेरों के दीदार नहीं हो पाने से उनमे मासूयी रहती थी ।अब लॉयन सफारी को भी खोले जाने की तैयारी चल रही है जो अंतिम चरण में है।

Etawah News: Countdown to open Lion Safari, Lion of the New Year

इसके चलते नये वर्ष पर पर्यटकों को शेरों के दीदार होंगे और पर्यटकों का लम्बे समय से चला आ रहा इंतजार भी खत्म हो जाएगा। लॉयन सफारी 50 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है अब दीवार बनाकर इसके 27 हेक्टेयर हिस्से को अलग किया गया है और यहीं पर पर्यटकों को शेरों के दीदार होंगे। खास बात यह होगी कि शेर खुले में विचरण करेंगे ओर पर्यटक बन्द गाडियों से शेरों के दीदार करेंगे। पहले चरण में पांच शेरों को छोड़ा जाएगा जिनके दीदार पर्यटक कर सकेंगे इनके लिए पांच शेरों का चयन भी कर लिया गया है। बाद में लॉयन सफारी में खोले जाने वाले शेरों की संख्या में बढ़ोत्तरी भी की जा सकती है। इस संबंध में सफारी के डायरेक्टर राजीव मिश्रा का कहना है कि लॉयन सफारी को खोलने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं, जो कमी है वह भी जल्द पूरी कर ली जाएगी और नये वर्ष में पर्यटको को शेरों के दीदार होंगे।
इन शेरों के होंगे दीदार शिम्बा, सुल्तान, भरत, रुपा व सोना।

सभी की जन्मभूूमि हैं इटावा

लॉयन सफारी को खोलने के साथ ही पांच शेरों शिम्बा, सुल्तान, भरत, रुपा व सोना को पर्यटकों के दीदार के लिए छोड़ा जाएगा। खास बात यह है कि इन सभी की जन्मभूमि इटावा की लॉयन सफारी ही है। इन सभी को शेरनी जेसिका ने लॉयन सफारी में जन्म दिया है और अब इटावा तथा बाहर से आने वालेपर्यटक इटावा में ही जन्म लेने वाले इन शेरों के दीदार करेंगे।

कोरोना के कारण भी हुई देरी

लॉयन सफारी को खोले जाने के काम में सफारी में कोरोना संक्रमण के चलते देरी हुई। सफारी के तत्कालीन डायरेक्टर वीके सिंह, डिप्टी डायरेक्टर सुरेश चन्द राजपूत सहित 19 कर्मचारियों और उनके 7 परिजन कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। उन्हे होम आइसोलेशन में जाना पड़ा इसके चलते लॉयन सफारी का कामकाज भी प्रभावित हुआ और इसे पर्यटकों के लिए खोले जाने के काम मे देरी हो गई

Post navigation

Previous: Etawah News: राइस प्लांट से चोरी किए धान के बोरो सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
Next: Etawah News: कोरोना की वजह से 110 साल पुराने इटावा महोत्सव पर लगा ग्रहण, जानिए खासियत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.