Etawah News: कोरोना के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ाई सख्ती।

IMG-20201123-WA0047
Share News

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगरः थाना क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है। सोमवार को पूरे कस्वे में पुलिस ने सघन चेकिंग की। बिना मास्क लगाकर वाहन चलाने पर चालान किये गये प्रति व्यक्ति 500 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया। इसके अलावा ऑनलाइन भी दर्जनो चालान किये गये प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय के सामने, छोटा चौराहा, बडे चौराहे, दूकानदारो, सब्जी विक्रेताओ, आदि के अलावा दो पहिहया तथा चार पहिहया वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना मास्क लगाए वाहन चला रहे व साथ बैठे व्यक्तियों का पर 500-500 रुपये जुर्माना लिया गया। दर्जनो चालान कर शमन शुल्क जमा कराया गया। उन्होने बताया कि कोरोना के वढते मामलो को देखकर पुलिस द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है तथा उन्होने क्षेत्रवासियो से अपील की कि वे घरो से बिना मास्क लगाये न निकले और अपना बचाव करें इस दौरान कई सब्जी विक्रेताओं के एवं कपड़ा व्यवसाइयाे के चालान काटे गए। कस्वा प्रभारी नीरज शर्मा, उपनिरीक्षक मु0 कासिफ हनीफ, उपनिरीक्षक अब्दुल रहमान, सिपाही आकास, राजेश, आदि ने चेकिंग की।

Trending News