Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

JOB ALERT: न होगी परीक्षा और न ही इंटरव्यू, ग्रामीण डाक सेवक के 2582 पदों पर ऐसे होगी भर्ती

जनवाद टाइम्स 18 November 2020
IMG-20201118-WA0041
Share News
       

संवाददाता महेंद्र बाबू

भारतीय डाक विभाग की तरफ से नॉर्थ ईस्ट, झारखंड पोस्टल सर्किल और पंजाब पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों की 2582 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। नॉर्थ ईस्ट सर्किल में 948 पद, झारखंड पोस्टल सर्किल में 1118 पद और पंजाब पोस्टल सर्किल में 516 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2020 निर्धारित है।

10वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 10वीं में प्राप्ताकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। अगर किसी अभ्यर्थी के पास हायर क्वालिफिकेशन है, तो उसका कोई मतलब नहीं होगा। चयन का आधार सिर्फ 10वीं के नंबर ही बनेंगे। ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती के जरिए ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक के पद भरे जाएंगे।

आयु

आवेदन कर्ता की न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है। आयु का निर्धारण 12 नवंबर, 2020 के आधार पर किया जाएगा।
अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट दिया जाएगा।

वेतनमान

वेतनमान पद के हिसाब से अलग-अलग रहेंगे। बीपीएम के लिए 12,000 से 14,500 रुपए। जीडीएस/एबीपीएम के लिए 10,000 से 12,000 रुपए रहेंगे।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का ऑनलाइन किए गए आवेदनों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर चयन किया जाएगा।
10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा चयन किया जाना सुनिश्चित है। साथ ही उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
ऐसे आवेदक जो प्राथमिकता के तौर पर पांच पदों का चुनाव किया है और मेरिट के आधार पर उसका चयन एक से अधिक पदों के लिए हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में भी उसे एक ही पद के लिए चयनित किया जाएगा।

Post navigation

Previous: Ambedkarnagar News: सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ यातायात जागरूकता वाहन को किया हरी झंडी दिखाकर रवाना।
Next: Etawah News: जलभराव से आजिज महिला ने हाथ जोड़कर कही ऐसी बात कि हक्के-बक्के रह गये कमिश्नर डॉ. राजशेखर

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.