Meerut News : कोरोना का ख़तरा कम हुआ है पर अभी खत्म नही : डॉ तरुण गोयल

Meerut News: Corona's threat has reduced but not yet: Dr Tarun Goyal
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

सिद्धि विनायक अस्पताल के प्रबंधक डॉ तरुण गोयल ने जिले की जनता को कोरोना से बचने की हिदायत देते हुए जनवाद टाइम्स के माध्यम से बताया कि कोरोना का खतरा अभी कम हुआ है परंतु पूरी तरह खत्म नही इसलिए अभी हम सभी को पूरी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कोरोना के चलते अस्पताल वाले जनता को क्या क्या सुविधा उपलब्ध करवा रहे है। यह देखने के लिए पुरे अस्पताल का निरीक्षण किया। तो हमने देखा कि वहा जगह जगह पर मास्क और सैनेटाजर रखा है। और लोगो को दुर दुर बैठने के लिए कहा गया है। डॉक्टर तरुण गोयल जी खुद भी दो मीटर की दूरी पर स्थित है । और वही से मरीजो को देख रहे है ।

IMG 20201110 WA0055

वहा का स्टाफ भी पुरी तरह से तैयार होकर जैसे मास्क, दस्ताने पहन कर मरीजो को देख रहे है। अस्पताल मे सफाई का पुरा ख्याल रखा गया है। जिससे कि मरीजो को कोई नुकसान न हो। डॉक्टर साहब खुद भी दिन मे दो बार और स्टाफ को कपड़े बदलने के लिए कहते है। जिसकी वजह यह है कि उनकी वजह से किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो। और हर 15 दिन मे फ्री हैल्थ चैकअप का आयोजन किया जाता है।

Trending News