Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

UP News: लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन, PM मोदी ने घर जाकर दी बधाई, शुभकामनाओं के बधें पुल

जनवाद टाइम्स 8 November 2020
IMG-20201108-WA0039
Share News
       

संवाददाता सुरेंद्र कुमार

भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने वाले नेताओं में शामिल रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके 93वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस खास मौके पर कहा, लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं.

लालकृष्ण आडवाणी को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं. मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा बीजेपी के कई नेताओं ने भी लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है. पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकरण ने बधाई देते हुए लिखा, जनसंघ, भाजपा के महान नेता एवं पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी जुग जुग जिएं, स्वस्थ रहें. उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. वहीं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी आडवाणी को बधाई देते हुए कहा- भारत के पूर्व डिप्टी पीएम और हमारे मार्गदर्शक श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह व अन्य नेताओं सहित गृहमंत्री अमित शाह ने भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, आदरणीय आडवाणी जी ने अपने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई. उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं.

Post navigation

Previous: Etawah News:एक कदम अध्यात्म की ओर कार्यक्रम के अनुरूप संस्था अधिकारों की ताकत ने मंदिर परिसरों में लगाये पोस्टर
Next: Etawah News: लूट/ चोरी की योजना बना रहे 03 अभियुक्तों को लूट/ चोरी मे प्रयुक्त उपकरणों सहित किया गया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
Screenshot_20260727_180950_WhatsApp
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • बिहार न्यूज़: विधायक महेंद्र राम ने विधानसभा में उठाईं राजापाकर की दो प्रमुख जनसमस्याएं, नगर पंचायत का दर्जा और पावर सब स्टेशन की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.