Vaishali News: गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा कुमारी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

IMG-20201031-WA0039
Share News

 

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हूँ।मै पिछले20वर्षो से यहां के लोगो के साथ संपर्क मे रही हूँ।आप सब अगर मुझे मौका देते है तो मै पूरी तत्परता के साथ क्षेत्र के विकास के लिए अपना सौ फीसदी योगदान दूंगी।यह बाते शनिवार को राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो का भ्रमण करते हूए गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा कुमारी ने कही।वे आज राजापाकर दक्षिणी सहित बसरा पच्ई डुमरी,भलुई,बैकुंठपुर आदि गांवो मे जनसंपर्क कर मतदाताओं से पंजा छाप पर वोट देने की अपील की।इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा।प्रखंड. अध्यक्ष विकास कुमार उपाध्याय प्रशांत कुमार बसकीत राय आदि लोग उनके साथ थे।

फोटो संलग्न

Trending News